राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में देहात कांग्रेस के पदाधिकारियों ने दीपावली के पावन पर्व पर गरीब बच्चों को मिठाई व पटाखे बांटकर बच्चों तथा उनके परिवारजनों के साथ दीपावली मनाई।

जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि देहात कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्थानीय पवनपुरी स्थित उडिय़ा बस्ती के गरीब बच्चों को मिठाइयां तथा पटाख़े बांटकर उन बच्चों तथा उनके परिवारजनों के साथ दीपावली मनाई तथा उन्हें सुख समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित की।

 

इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री महेंद्र कुकणा, प्रेम गोदारा, प्रवक्ता पूनम चंद भाम्भू, सचिव मनीराम बिश्नोई,राकेश कुकणा, गौरव यादव,भंवर साध,जहूरद्दीन,सांवरलाल भादू, कन्हैया लाल जोशी, याकूब अली, विजेंद्र सिंह,अमित यादव, जितेंद्र यादव,राधेश्याम सुथार,भंवरलाल रामावत, मालचंद कस्वां आदि सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!