Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। नए शैक्षणिक सत्र के शुरू होते ही निजी स्कूल बस चालक की लापरवाही ने एक मासूम बच्चे की जान ले ली। घटना जसरासर क्षेत्र से जुड़ी है। जहंा पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। जानकारी के अनुसार, जसरासर निवासी शौर्य पुत्र लोकेश कुमार बुधवार को करीब 45 दिन बाद स्कूल खुलने पर उत्साह के साथ पढऩे गया था।

 

दोपहर में स्कूल की बस उसे घर के सामने छोडऩे पहुंची। जैसे ही वह बस से उतरने लगा, उसका बैग दरवाजे की कुंडी में फंस गया। इसी दौरान चालक ने बस आगे बढ़ा दी, जिससे शौर्य संतुलन खोकर नीचे गिर गया और बस के पहिए की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि उसकी बहन भी साथ में जाती है ऐसे में बहन पहले उतर गयी।

 

जबकि शौर्य का बैग दरवाजे में फंस गया। आरोप है कि चालक ने बिना यह सुनिश्चित किए कि सभी बच्चे सुरक्षित उतर चुके हैं, बस आगे बढ़ा दी। इससे शौर्य करीब 10 से 15 मीटर तक घसीटता चला गया। बस में बैठे अन्य बच्चों के शोर मचाने पर चालक ने वाहन रोका, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

 

जसरासर थानाधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने संबंधित निजी स्कूल की बस को जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा फरार चालक की तलाश जारी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!