Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। नेशनल हाईवे पर बस और ट्रक के भीषण हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना अनूपगढ़ के एनएच 911 की है। जहां पर रविवार दोपहर करीब 2 बजे रोडवेज बस और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक सहित कुल 10 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों और अन्य वाहन चालकों ने घायलों को निजी अस्पताल और राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया। इनमें से 3 घायलों को निजी अस्पताल में तथा 7 घायलों को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

जानकारी के अनुसार अनूपगढ़ डिपो की बस अनूपगढ़ की ओर आ रही थी, जबकि ट्रक घड़साना पुल से उतरकर रायसिंहनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में ट्रक चालक राजुराम (पुत्र कुम्भाराम, निवासी बीकानेर) को गंभीर हालत में अनूपगढ़ अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया।

 

इसके अलावा रामकुमार, कविता, और अन्य कई घायलों को भी प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया या छुट्टी दे दी गई। हल्की चोट लगने पर 9 वर्षीय बच्ची रमन को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे में महेंद्र, अंजू, मुनीराम, शिव प्रकाश, रोशनी और बनवारी सहित कई लोग घायल हुए, जिनका उपचार विभिन्न अस्पतालों में किया गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!