राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में एक की मौत हो जाने और एक के घायल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर छतरगढ़-बज्जू रोड़ पर आरडी 644 के पास हादसा हुआ है। जहां पर स्विफ्ट कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दोनो युवक गिर गए। हादसे में बाइक सवार सियासर निवासी खलील गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गयी। वहीं उसका दूसरा साथी इरफान घायल हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच में जुटी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE