Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहर के रतानी व्यास बगेची स्थित व्यास जाति की कुलदेवी मां जाज्वला के पावन मंदिर में आगामी 18 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भव्य धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन और भैरव पूजन के साथ हुई। इस अवसर पर सरकारी विद्यालय के 51 विद्यार्थियों का पूजन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों की कॉपियां और अन्य स्टेशनरी सामग्री भेंट की गई। मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ शिक्षा और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया गया।

 

विद्यार्थियों को पठन सामग्री वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई। यह आयोजन मां भगवती के आशीर्वाद से व्यास समाज की सुख-समृद्धि, एकता और सर्वमंगल की भावना के साथ शुरू किया गया।
आगामी 18 अक्टूबर, रविवार को मां जाज्वला मंदिर में विशेष पुष्प श्रृंगार किया जाएगा। इसके साथ ही 108 बत्तियों से महाआरती का आयोजन होगा। धार्मिक कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य भजन संध्या भी रखी गई है, जिसमें बीकानेर के प्रसिद्ध गायक एवं कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से मां जाज्वला की महिमा का गुणगान करेंगे।

 

भजन संध्या में गायक आशुतोष रंगा हाजी, बिदा महाराज, लालचंद उपाध्याय और भाई सूर्य अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। मां जाज्वला के दरबार में होने वाले इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से समाज में धार्मिक आस्था, आपसी एकता और सेवा भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!