Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर नगर निगम में आज साधारण सभा आयोजित की गयी। जिसमें बीकानेर शहर के नवनिर्वाचित की मौजूदगी में महापौर अनिल कल्ला की अध्यक्ष्ता में सभा आयोजित हुई। इस सभा में पार्षदों के साथ-साथ महापौर अनिल कल्ला, उप महापौर पंकज गहलोत के साथ-साथ निगम के अधिकारी भी मौजूद रहें। निगम की इस सभा में कई बार जमकर बवाल और हंगामा हुआ।

कई पार्षदों ने एकदम सीधे शब्दों में अपनी बात रखी। कई पार्षदों द्वारा लगातार बोलने को लेकर भी हंगामा हुआ। साधारण सभा में राष्ट्रगीत के कम बजाने को लेकर सर्वप्रथम हंगामा हुआ। पार्षद उम्मेद ङ्क्षसह ने इसको लेकर सवाल खड़े किए तो महापौर ने जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा जीतना बजाने को लेकर कहा गया है उतना बजा दिया गया है लेकिन फिर भी अगर लगाता है तो पुरा बजा दों।

 

इसके बाद निगम की साधारण सभा में साफ-सफाई, सीवरेज, लाईट, शुलभ शौचालय, शहर के कई क्षेत्रों में बने बड़े नाले, सफाईकर्मियों जैसे मुद्दों को लेकर पार्षदों ने अपने-अपने विचार और सुझाव दिए। भाजपा के मेयर प्रत्याशी रहें सुरेन्द्र ङ्क्षसह शेखावत ने शहर के गणमान्य नागरिक जो कि दिवंगत हो गए है उनके नामों पर मूर्ति लगाने, सड़क का नामकरण करने की मांग उठाई।

 

इस दौरान वार्ड तीन के पार्षद शिव गहलोत ने अपने वार्ड की समस्या बताई। जिस पर बवाल और जमकर हंगामा हुआ। जब हंगामा हुआ तो वार्ड पार्षद शिव कुमार गहलोत चेयर पर चढ़ गए। इस दौरा महापौर अनिल कल्ला भी आक्रोशित नजर आए। वहीं शहर में सफाईकर्मियों की मंाग, साफ सफाई, लाइट सीवरेज को लेकर भी काफी बार हंगामा हुआ। पार्षद प्रतीक स्वामी द्वारा सफाईकर्मियों को वीआईपी विजिट में लगाने के मांग पर महापौर ने वीआईपी विजिट के लिए एक अलग सफाईकर्मियोंं की सेल बनाने का भी प्रसतव रखा जिसे सर्वसम्मति से मान लिया गया। प्रत्येक वार्ड में दीपावली से पहले 100 लाईट लगाने, सफाईकर्मियों की कमी को पुरा करने, शुलभ शौचालय की उचित व्यवस्था करने, शहर के बड़े नालों का निर्माण-पुननिर्माण सहित कई प्रस्तावों को पारित किया गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!