Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आगामी दिनों में बीकानेर के मुख्य बाजारों में दीपावली के पर्व को लेकर विशेष तरह की तैयारियां की जानी है। ऐसे में शहर के लोग भी विशेष रूप से खरीदारी के लिए पहुंचने वाले है। जिसको लेकर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने बीकानेर एसपी मुदृल कच्छावा से मुलाकात की और विभिन्न सुझाव, मांग को लेकर एक ज्ञापन दिया।

 

प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आगामी दीपावली पर्व के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं ट्रैफिक पास व्यवस्था सुचारू रखने के संबंध में ज्ञापन प्रस्तुत किया।राठी ने पुलिस अधीक्षक महोदय का ध्यान कोटगेट, के.ई.एम. रोड, भैरूजी गली, बोथरा कॉम्प्लेक्स, अंबेडकर सर्किल, रानी बाजार, स्टेशन रोड, राजीव गांधी मार्ग, दाऊजी रोड, सुभाष मार्ग, बी. सेठिया गली, फड़ बाजार एवं अन्य प्रमुख बाजारों में दीपावली के दौरान उमडऩे वाली भारी भीड़ की ओर आकर्षित किया। मंडल ने मांग की कि धनतेरस से दीपावली तक बाजारों में पर्याप्त पुलिस बल, विशेष रात्रिकालीन गश्त, भीड़ नियंत्रण, बैरियर व्यवस्था एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्थानीय व्यापारियों की सुविधा, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए

 

पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में सुरक्षा एवं यातायात की व्यवस्थाएं सुचारू रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि इस संबंध में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक शीघ्र आयोजित की जाएगी, ताकि आपसी समन्वय से बाजारवार सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जा सके। प्रतिनिधि मंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि पिछली दीपावली की तरह इस बार भी व्यापार उद्योग मंडल पुलिस प्रशासन एवं संबंधित विभागों के सहयोग से दीपावली का पर्व शहर के व्यापारियों एवं आमजन के लिए सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न होगा। इस अवसर पर अध्यक्ष जुगल राठी,सचिव संजय जैन सांड , उपाध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल, प्रचार मंत्री सुशील कुमार यादव,जनक प्रसाद हर्ष, शांतिलाल कोचर, आदि मौजूद रहे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!