Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थाान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में लगातार महिलाओं, नाबालिग बालिकाओं के साथ युवतियों के गायब होने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते करीब एक महीने में दो दर्जन से अधिक नाबालिग, बालिकाएं, महिलाएं गायब हो गयी है। ऐसी ही कई घटनाएं आज भी सामने आयी है।
मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में नाबालिग के पिता ने रिपोर्ट दी है। परिवदी ने बताया कि 13 अक्टूबर की दोपहर को उसकी नाबालिग बेटी घर से कहीं चली गयी। परिवादी ने बताया कि रिश्तेदारोंं, पडोसियोंं और मिलने वालों से भी जानकारी ली लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पायी है।

 

वहीं जेएनवीसी पुलिस थाने में युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए विक्रम मेघवाल नाम के युवक पर बहन को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। परिवादी ने बताया कि 12 अक्टूबर को उसकी बहन को आरोपी बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परिवादी के अनुसार उसकी बहन घर से जाते समय आभूषण, नकदी भी ले गयी।

 

वहीं नापासर पुलिस थााने में महिला ने रिपोर्ट दी है। प्रार्थिया ने बताया कि 13 अक्टूबर की दोपहर को उसकी बबेटी बिना बताएं घर से निकल गयी। जिसके बाद वापिस लौटकर नहीं आयी। परिवादी के अनुसार उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है।
ऐसा ही मामला दंतौर से भी सामने आया है। इस सम्बंध में युवती के पिता ने मुनीराम नाम के व्यक्ति पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 14 अक्टूबर की रात की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपी उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

वहीं बज्जू पुलिस थाने में भी युवती की माँ ने रिपोर्ट दी है। प्रार्थिया ने बताया कि 13 अक्टूबर की रात को उसकी बेटी हम सभी के साथ घर में सो रही थी। रात को करीब 12 बजे के बाद उसकी बेटी घर से निकल गयी जिसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!