राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर शहर के मुख्य मार्ग हैड पोस्ट ऑफिस के सामने चल रहे काम को आज आनंद ङ्क्षसह सोढ़ा के नेतृत्व में कांग्रेसी पार्षदों ने काम को रूकवा दिया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हमे तो केवल आश्वासन दिया जा रहा है जबकि भाजपा के वार्डो में धडल्ले से काम हो रहो है ऐसे में यह भेदभाव सहन नहीं किया जाएगा। कांग्रेसी पार्षद और कार्यकर्ता गढढ़े में बैठ गए और नारेबाजी की। कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद आंनद ङ्क्षसह सोढ़ा ने कहा कि मेरे वार्ड में कई मर्तबा शिकायतों के बाद भी अधिकारियों कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है जबकि भाजपा वार्डो में धडल्ले से काम हो रहा है।
सोढ़ा ने कहा कि भाजपा के राज में अधिकारी भाजपा के एजेंट बनकर काम कर रहे है। ये भेदभाव हम सहन नहीं करेंगे और किसी भी सूरत में ऐसे कार्य नहीं होंंगे देंगे। वार्ड 15 के पार्षद अब्दुल वाहिद ने कहा कि मेरे वार्ड में भी पानी की समस्या है। जिसकेा लेकर अधिकारियों से मिले तो सात दिनों में काम का आश्वासन दिया गया लेकिन कई दिनों का समय बीत जाने के बाद भी आज तक काम शुरू नहीं हुआ है अगर पैसे नहंी है तो फिर यहां पर काम कैसे हो रहा हे। इस दौरान आंनद ङ्क्षसह सोढ़ा, सुभाष स्वमाी, अब्दुल सतार, अब्दुल वाहिद, सुनील गेधर, शानू भुटटा, जयदीप जावा, आरिफ, शहजाद भुट्टा आदि मौजूद रहें।


