राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेशभर में स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आयी है। शिक्षा विभाग ने अद्र्धवार्षिक परीक्षा की तारीखों में बदलाव कर दिया है। हालांकि यह बदलाव परीक्षा के दिन शाम को हुआ है। जिसके चलते कई तरह की चर्चाएं दिनभर चलती रही। निदेशक ललित कुमार की और से जारी किए गए आदेशोंं के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक की अद्र्धवार्षिक परीक्षा जो कि 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक आयोजित होनी थी। जिसे आज बदलकर 25 नवंबर से 7 दिसंबर तक आयोजित करने का फैसला किया गया है। यह फैसला पंचायती राज चुनावों के चलते लिया गया है हालांकि कक्षा 9वीं से 12वीं तक की परीक्षाओं की तारीखोंं में बदलाव पहले ही कर दिया गया था।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE