राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। युवती को घर से बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया हे। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में युवती के पिता ने विशाल मारू नाम के युवक के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 15 अक्टूबर की सुबह 9 बजे के आससपास की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपी उसकी बेटी को अपनी बातों में लेकर बहला फुसलाकर भगा ले गया। परिवादी के अनुसार उसकी बेटी घर से जाते समय पांच हजार रूपए, सोने की चैन, अंगूठी, पायल भी अपने साथ ले गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच श्ुारू कर दी है ।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE