Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दीपावली पर्व के दौरान शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने, जुआ-सट्टे सहित अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विधायक जेठानंद व्यास ने जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा को पत्र लिखा है। उन्होंने दीपावली के मद्देनजर शहर में विशेष पुलिस एवं यातायात व्यवस्था लागू करवाने तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आग्रह किया है। विधायक व्यास ने पत्र में कहा है कि दीपावली के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। ऐसे में यातायात जाम की स्थिति से बचने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पहले से प्रभावी व्यवस्थाएं किया जाना आवश्यक है।

 

उन्होंने प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त यातायात पुलिस बल तैनात करने, निर्धारित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
विधायक ने दीपावली के दौरान जुआ-सट्टे और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम के लिए विशेष निगरानी रखने तथा इनमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया। साथ ही अवैध शराब की बिक्री, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और शांति भंग करने वाली गतिविधियों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता जताई।

 

पत्र में शहर के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाने तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने पर भी जोर दिया गया है। महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और अन्य नागरिकों की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही एम्बुलेंस एवं अग्निशमन वाहनों के आवागमन के लिए प्रमुख मार्गों को बाधामुक्त रखने और आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!