राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस का आईजी के निर्देशेां पर नशीले पदार्थो के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। बीकानेर रेंज में लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के चलते आज चुरू में स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से बड़ी मात्रा में अवैध डोडा जबत किया है। रतनगढ़ पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 74 किलो 860 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका और तस्करी में इस्तेमाल हो रही स्विफ्ट डिजायर कार जब्त की है।
रतनगढ़ पुलिस टीम एनएच 11 पर गश्त और नाकाबंदी कर रही थी। डीएसटी की सूचना पर बीकानेर से जयपुर मार्ग पर बीरमसर पुलिस चौकी के पास वाहनों की जांच की गई। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में छुपाकर रखा डोडा पोस्त छिलका मिला। पुलिस ने चूरू के वार्ड 51 निवासी मोहम्मद जमील और मोहम्मद आजाद को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मादक पदार्थ और कार जब्त कर आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच सरदारशहर थाना के एसआई ओमप्रकाश कर रहे हैं।


