Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। राजस्थान में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। लगातार अलग-अलग क्षेत्रों से दर्दनाक हादसों की खबरों ने हर किसी को झकझोर दिय है। खबर धोलपुर से सामने आयी है। जहां पर बाड़ी में एक पिकअप पहिया निकलने से अंनियत्रित होकर पलट गयी। हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से बाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया। पिकअप सवार लोग शादी के बाद अपनी बेटी को सुसराल से वापस लेने जा रहे थे।

 

हादसा 11बी हाईवे पर सरमथुरा रोड स्थित बॉबी होटल के पास बुधवार सुबह हुआ। जानकारी के अनुसार भदोरिया पाड़ा निवासी पार्षद मंगल सिंह कुशवाहा ने बताया-बाड़ी के कीड़ी मोहल्ला भदोरिया पाडा निवासी भूरी कुशवाह की बेटी संजू की शादी 2 नवंबर को हुई थी। आज परिवार के 30 से ज्यादा लोग बेटी को वापस लाने के लिए उसके सुसराल मासलपुर के पास बड़ा गांव जा रहे थे

पिकअप बाड़ी से निकलकर हाईवे पर पहुंची तो ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी। तेज रफ्तार के कारण गाड़ी हिचकोले लेने लगी और उसके आगे और पीछे के पहिए निकल गए। इससे पिकअप बेकाबू होकर सड़क पर तीन पलटी खा गई। पिकअप के ऊपर और अंदर बैठे सभी लोग सड़क पर आ गिरे।

गंभीर घायलों में अजय सिंह पुत्र अर्जुन सिंह, सुमित पुत्र भूरी सिंह, भूरी पुत्र बाबूलाल, संजू पुत्र रामनिवास, अनूप पुत्र कल्याण और 6 वर्षीय बालिका रिया पुत्री बल्लाराम शामिल हैं। इनमें से चार को धौलपुर रेफर किया गया है। कुछ अन्य लोगों को भी हादसे में हल्की चोट आई है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!