Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Rajasthan Bjp राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीकानेर आएंगे। जिसको लेकर आज तैयारियों की एक बैठक भाजपा के संभाग कार्यालय में रखी गयी। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एक अक्टूबर को बीकानेर आने वाले है। जहां पर वो विधायक सेवा केंद्र (बीकानेर पश्चिम) का उद्घाटन करेंगे। इसी के संदर्भ में तैयारियों को लेकर रविवार को दोपहर 2.00 बजे भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में पूर्व तैयारी बैठक आयोजित की गई।

 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर के बीकानेर आगमन पर विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष का यह दौरा बीकानेर के लिए संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। व्यास ने कहा कि विधायक सेवा केंद्र (बीकानेर पश्चिम) के उद्घाटन अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष का सान्निध्य कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी रहेगा। इससे संगठन में नई कार्यशैली और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की दिशा में ठोस कदम बढ़ेंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर के स्वागत एवं कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए उत्साह और अनुशासन के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित हों। जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर का बीकानेर आगमन संगठन के लिए गौरव का अवसर है और इस कार्यक्रम से क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी ।

 

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि तैयारी बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, संपत पारीक, जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला, राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा,किसान मोर्चा अध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा, जिला मंत्री सुनीता हटीला, विनोद करोल, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, चंद्रप्रकाश गहलोत, मंजुषा भास्कर, जोगेंद्र शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, रामकुमार व्यास, , मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, कपिल पारीक, आदित्य सिंह भाटी, मुकेश बन, निशांत गौड़, राजेंद्र जीनगर, राधा खत्री, इंदु वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!