राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। देशभर में आईपीएल का रोमांच अपने चरम पर है। जिसके चलते हर रोज अलग-अलग टीमों के बीच मेच हो रहे हैं। आईपीएल के इन मैचों पर जमकर सट्टा भी ख्ेालाा और खिलवाया जा रहा है। इसी के चलते पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आईपीएल के सट्टे को लेकर दबिश दी। पुलिस ने सिंधी कॉलोनी में एक स्थान पर दबिश दी। जहां पर पुलिस को देख आरोपी भागने लगा।

पुलिस ने मौके पर उसे दबोचा और उसकी तलाशी ली। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल जब्त किए है। जिनमें क्रिकेट वेबसाइड मिली है जो कि 51 खातों से जुड़ी थी। पुलिस को आरोपी के मोबाइल से 1 करोड़ 16 लाख का हिसाब मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। बता दे कि लगातार आईपीएल के मैचों पर क्रिकेट सट्टा चल रहा है।



