राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में घुसकर मारपीट करने और लज्जा भंग करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में सुजानदेसर निवासी ने महेन्द्र,अजय,मेघराज,राजु,रमेश,धर्मचंद, गणेश,मुलचंद, नारायण, केशरीचंद,शुभम,पवन,दुर्गेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 27 अक्टूबर की दोपहर की 1 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया किा अरोपित एक राय होकर उसके घर पर आए।

 

आरोपित ने उसकी दुकान में घुसकर जान से मारने की नियत से मारपीट की। जिसके बाद आरोपित ने उसके गले में 5 हजार रूपए निकाल लिए। परिवादी ने बताया कि आरोपित ने उसके भाई के गले से सोने की चैन तोड़ ले गए। परिवादी ने बताया कि आरोपित ने इस दौरान उसकी माँ के साथ मारपीट की । पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरे पक्ष की और से मेघराज ने ओमप्रकाश,अनिल,सुनिल,भवानी,अर्जुन,किसन,पुनम ने मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसके पिता,माता,चाची के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!