Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पैर फिसल जाने से एक भाई के पानी में गिरने और उसे बचाने के लिए दूसरे कूदने पर दोनो की डूबने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना अनूपगढ़ के रावला ग्राम पंचायत खानुवाली के गाव 4 बीडी की है। जहां पर बीती रात को दर्दनाक हादसे दो भाईयों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार रामसिंह अपने खेत में काम कर रहा था। उस समय उसके मामा हरीश कुमार का 11 वर्षीय बेटा गोविंद भी वहां मौजूद था।

 

गोविंद खेत में बनी पानी की डिग्गी की सीढिय़ों पर बैठ गया। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह डिग्गी में गिर गया। रामसिंह ने गोविंद को गिरते देखा और उसे बचाने के लिए तुरंत डिग्गी में कूद गया। लेकिन वह डिग्गी की मिट्टी में धंस गया और बाहर नहीं आ पाया। पास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने शोर सुनकर मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने लगभग 20 मिनट बाद गोविंद को डिग्गी से बाहर निकाला। उसे तुरंत गांव 365 हेड के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!