राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी कड़ी में लगातार पुलिस टीमें ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशीलें पदार्थो के साथ ततस्करों को दबोच रही है। जसरासर पुलिस टीम ने थानाधिकारी राकेश स्वामी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए डोडा, अफीम के साथ एक को गिरफ्तार किया हे। पुलिस टीम ने रोही बनिया में सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए महेश विश्नोई नाम के युवक के ख्ेात में बाजरे के बीच से नशीले पदार्थ जब्त किए है।
पुलिस टीम ने मौके से करीब 12 किलो अवैध डोडा और 89 ग्राम अफीम बिना लाइसेंस के जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी राकेश स्वामी के साथ रामेश्वरलाल, शिवप्रकाश, दीपाराम, शिवङ्क्षसह, लेखराम शामिल रहें।


