Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

National News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। जीरो बैलेंस वाले बैंक अकाउंट को लेकर रिजर्व बैंक ने बड़ी राहत दी है। ऐसे में अब जीरो बैंक बैलेंस वाले अकाउंट को लेकर अब बैंक की और से परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। दरअसल रिजर्व बैंक ने इन खातों के नियमों में ढील देते हुए फ्री सुविधाओं का दायरा बढ़ा दिया है, जिससे अब आम लोगों को बैंकिंग करना और भी आसान और सस्ता हो जाएगा। यह बदलाव खासकर उन लोगों के लिए बड़ी राहत है जो ग्रामीण या छोटे शहरों में रहते हैं और डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं.

नए नियमों के बाद जीरो बैलेंस अकाउंट होल्डर्स को 5 बड़े फायदे होंगे
कुछ बैंक इसे निकासी मानकर चार्ज लगाते थे। डिजिटल लेनदेन को अब निकासी नहीं गिना जाएगा यानी ये लेनदेन अनलिमिटेड और पूरी तरह फ्री रहेंगे।
कैश विड्रॉल की बात करें तो बैंक को हर महीने कम से कम 4 बार फ्री निकासी की सुविधा देनी होगी
डेबिट कार्ड के मामले में कई बार सालाना चार्ज देना होता था लेकिन अब फ्री एटीएम और डेबिट कार्ड मिलेगा, जिस पर कोई सालाना रिन्यूअल फीस नहीं लगेगी
यह बदलाव भारत में बैंकिंग को और ज्यादा लोगों तक पहुंचाने और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। अब सभी कमर्शियल, स्मॉल फाइनेंस और पेमेंट बैंक को ये नियम लागू करने होंगे।
चेकबुक के लिए चार्ज लग सकता था लेकिन अब हर साल कम से कम 25 पन्नों वाली चेकबुक बिलकुल मुफ्त मिलेगी साथ ही फ्री पासबुक या मंथली स्टेटमेंट की सुविधा भी मिलेगी।

ग्राहक हर महीने अपने जीरो बैलेंस खाते में जितनी बार चाहें, उतनी बार अनलिमिटेड पैसा जमा कर सकते हैं। इस पर कोई रोक या चार्ज नहीं होगा। ये सभी नए नियम 1 अप्रैल, 2026 से लागू हो जाएंगे हालांकि, बैंकों को यह छूट दी है कि वे चाहें तो इन सुविधाओं को इससे पहले भी शुरू कर सकते हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!