Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। साइकिल पर जा रहे बालक के टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में राधेश्याम मेघवाल ने वाहन नंबर आरजे-07-टीए-5917 के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि 13 सितंबर की दोपहर को उसका भतीजा पीयूष साइकिल लेकर जा रहा था। इस दौरान वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन को चलाते हुए उसके भतीजे को टक्कर मार दी। जिससे उसका भतीजा उछलकर दूर जाकर गिर गया। इससे उसके भतीजे के शरीर पर गंभीर चोटें आयी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!