Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को भीषण सड़क हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं चार लोग घायल हुए है। घटना श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की तरफ एनएच-11 पर सिजराल होटल के पास की है। जहां पर बीती रात करीब ढ़ाई बजे एक ट्रक, ट्रेक्टर और कार के बीच भिड़ंत हो गयी। जानकारी के अनुसार ट्रेक्टर में सवार लोग रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहे थे।

 

वहीं कार रामदेवरा की और जा रही थी ।इस दौरान हादसा हो गया। दुर्घटना में कार सवार एक युवती व बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया व दो अन्य गंभीर घायल हुए। ट्रेक्टर सवार भी दो जने चोटिल हुए। हाइवे पर बीकानेर की ओर स्थित एक होटल के पास बीकानेर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने एक ट्रैक्टर ओर एक कार को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही एपीजे क्विक एंबुलेस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। ट्रस्ट सदस्यों ने पुन: दुर्घटना स्थल पर जाकर कार में बुरी तरह से फंसे दो शवों को बाहर निकाला व शवों को मोर्चरी में रखवाया है।

 

कार सवार 22 वर्षीय कपिल कुमार, 20 वर्षीय सुनील निवासी साहवा है। इनमें 18 वर्षीय निशा और 13 वर्षीय विकास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ट्रस्ट सेवादारों ने कड़ी मस्कत से फंसे शवों को निकाला। मृतक व घायलों के परिजनों को सूचना दी गयी व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ये सभी दर्शन करने रामदेवरा जा रहें थे। ट्रैक्टर सवार भादरा निवासी दर्शन करके वापस लौट रहे थे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!