Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में घर में पढ़ाई कर रहे युवक द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के पुराने कुए के पास सुजानदेसर में 16 सितंबर की दोपहर को 2 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई हेमंत गहलोत ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई 16 सितंबर को घर में ऊपर की मंजिल पर बने कमरे में पढ़ाई कर रहा था। दोपहर को पिता जब उसे देखने के लिए पहुंचे तो उसका भाई संदीप पंखे से फंदा लगाए हुए झूलते हुए मिला। परिवादी ने बताया कि उसके भाई ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!