राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर नगर निगम के मेयर के लिए कल नामांकन किए गए। जिनमें कांग्रेस की तरफ से अनिल कल्ला, भाजपा की तरफ से डॉ. सुरेन्द्र ङ्क्षसह शेखावत ने नामांकन किया। वहीं कांग्रेस के सिंबल पर जीतकर पार्षद बने नवरत्न डागा ने निर्दलीय और कांग्रेस से नामांकन किया। ऐसे में डागा का कांग्रेस से भरा गया नामांकन खारिज होने की पुरी उम्मीद है। ऐसे में महापौर के लिए अब तक तीन उम्मीदवार मैदान में है हालांकि आज नामांकन की सवींक्षा होगी और कल नामांकन वापसी का समय है।
ऐसे में कल नामांकन वापसी के बाद ही सही स्थिति सामने आ पाएगी। माना जा रहा है कि अगर डागा मैदान में डटे रहें तो कुछ वोटों का कांग्रेस को नुकसान हो सकता है हालांकि कांग्रेसी सूत्रों की माने तो उनके पास अब भी बहुमत से अधिक यानि 45 के करीब वोट मौजूद है। ऐसे में कांग्रेस पुरी तरीके से आश्वास्त है और अपनी रणनीति पर अडिग है। वहीं चुनावों में 27 सीटों पर सिमटी भाजपा ने इस बार सुरेन्द्र सिंह के नाम को आगे किया है।
भाजपा की तरफ से 27 सीट तो खुद की है। इसके अलावा अब निर्दलीय के साथ-साथ कुछ कांग्रेस के वोटों की तरफ भी नजरें है। भाजपा से जुड़े लोग लगाातर प्रयासों में जुटे है कि कैसे ना कैसे बहुमत के आंकड़े र्को छुआ जाए हालांकि ये जितनी आसान दिख रहा है उतना है नहीं लेकिन कहते है कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। ऐसे में भाजपा उम्मीद के भरोसे अपने सभी राजनीतिक प्यादे चलाएं जा रहे है। अब ये देखने वाली बात होगी कि आखिर महापौर की सीट पर कौन काबिज होता है।


