राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बुलट सवार व्यक्तियों द्वारा युवती को टक्कर मारने से गंभीर घायल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के पब्लिक पार्क में 14 सितंबर की है। इस सम्बंध में कोटा के रहने वाले हाल बीकानेर गंगााबाई ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि बुलेट बाइक पर सवार दो व्यक्तियों जिन्होने शराब पी रखी थी, लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसकी बेटी को टक्कर मार दी। जिससे उसकी बेटी गिर गयी। परिवादी ने बताया कि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE