राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। बीकानेर में निकाय चुनाव समाप्त हो गया है। निकाय चुनाव को लेकर आज दिनभर गहमागहमी रही। विरोध, हंगामे के बीच भी मतदान का जोश कम नहीं हुआ। जिसके बाद अब मतदान का संभावित प्रतिशत भी जारी किया गया है हालांकि इसमें बदलाव भी हो सकता है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार शाम छ बजे तक 68.91 प्रतिशत मतदान हुआ है जिसमें अंतिम रूप से बदलाव भी हो सकता है। वही 12 नंबर वार्ड में सबसे कम 46 प्रतिशत के करीब तो 24 नंबर वार्ड में सर्वाधिक 85 प्रतिशत से ऊपर मतदान हुआ।
🔥 ट्रेंड्स





Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE