राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पानी की मोटर चालू करते समय करंट लगने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र के जसरासर में 17 फरवरी की सुबह 10 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के बेटे परमाराम ने रिपोर्ट दी है। प्रार्थी ने बताया कि उसके 65 वर्षीय पिता नंदराम खेत में कृषि का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान मोटर चालू करने गए। मोटर चालू करते समय उन्हें करंट लग गया। जिसके चलते नंदराम की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE