राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक सवार को लोरिंग मशीन द्वारा टक्कर मारने और एक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र के कुरजां में 17 जुलाई की सुबह 11 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में वार्ड नंबर 20 के रहने वाले जेठाराम जाट ने आरजे-50-ईऐ-0265 के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
प्रार्थी ने बताया कि उसका भाई भंवरलाल बाइक लेकर कुरजा से उडसर जा रहा था। इस दौरान दोनो गांव के बीच में लोरिंग मशीन के चालक ने लापरवाही से टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई भंवरलाल गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


