Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में घुसकर मारपीट करने और पथराव करने की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के बडी कर्बला के पास कमला कॉलोनी में 26 अप्रैल की दोपहर की है। इस सम्बंध में समीरा खां ने महक पठान,हमीदा पठान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी ने उस पर पथराव किया। घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की। प्रार्थिया ने बताया कि इस मारपीट में उसके नाक,पैर,हाथ पर चोटें आयी और उसके छोटे भाई को फोन पर धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!