राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ऑल्टो कार चालक द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मारने की खबर सामने आयी ÞÞहै। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में उदासर निवासी राहुल जाजड़ा ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना मंडी फर्नीचर के सामने उदासर में 8 मार्च की सुबह की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसका भाई अखिलेश स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके भाई के टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया और चोटें लगी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!