राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। डिजीटल तरीकों से ठगी कर लाखों का चूना लगाने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र में 17 सितंबर की है। इस सम्बंध में पीडि़त श्रीनिवास ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसे किसी की टिकट बुक करवानी थी। जिसे गलती से गलत हो गयी।
जब उसे कैंसिल करवाने के लिए उसने गूगल से नंबर सर्च कर फोन किया। जिसके बाद दूसरे पक्ष की और से उसे वीडियो कॉल पर लाया गया। जहां से आरोपी ने उसकी स्क्रीन को शेयर किया और क्रेडिट कार्ड की जानकारी ली। जिसके बाद पीडि़त पक्ष के क्रेडिट कार्ड से जानकारी लेते हुए 3 लाख 63 हजार रूपए की ठगी की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


