राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आयी है। बीकानेर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ का मोबाइल हैक हो गया है। शादी के निमंंत्रण कार्ड में एपीके फाइल के रूप में यह मेसेज आया। सूचनाओं के अनुसार भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के मोबाइल पर व्हाट्सअप पर एक शादी का कार्ड का निमंत्रण आया। जैसे ही इसे ओपन किया तो फोन हैक हो गया। जानकारी के अनुसार यह एपीके फाइल थी। जिसे खोलते ही फोन हैक हो गया। जब अध्यक्ष छाजेड़ से जानकारी ली गयी तो छाजेड़ ने कहा कि फोन हैक हो गया है और इसकी रिपोर्ट दी जा रही है।


