Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गुरूवार को पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा का जन्मदिन था। ऐसे में प्रदेश के अनेक जिलों में जन्मदिन पर आयोजन थे। इसी बीच एक कार्यक्रम में हंगामा और मारपीट हो गयी। घटना दूदू से जुड़ी है। जहां पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के संबोधन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए। इस पर डोटासरा ने कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई। कहा- ये चुनावी प्रचार नहीं, बैठ जा, तू बड़ा आदमी नहीं है। जयपुर से नागौर के डेगाना जाते समय डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का दूदू में स्वागत कार्यक्रम प्रस्तावित था।

 

गोविंद सिंह डोटासरा सुबह 11:30 बजे दूदू पहुंचे। दूदू पुलिया के नीचे कांग्रेस कार्यकर्ता कमलेश रोज डोटासरा के स्वागत के लिए जेसीबी लेकर खड़े थे। दूदू के एनबी गार्डन में सभा रखी गई थी। इस दौरान डोटासरा का काफिला गलत दिशा में जाने के बाद यू-टर्न लेकर सभा स्थल की ओर बढ़ा।

इस बीच जिला परिषद टिकट दावेदारों कमलेश रोज, कमल चौधरी, त्रिलोक चौधरी के समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। कार्यकर्ताओं ने एक कार के शीशे पर मुक्के तक मार दिए। लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया।
इसके बाद सभी कार्यकर्ता एनबी गार्डन में पहुंचे। यहां पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम का स्वागत किया। जैसे ही डोटासरा का संबोधन शुरू हुआ, कार्यकर्ता एक बार फिर से आमने-सामने हो गए।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!