Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। रामदेवरा में बाबा रामदेव जी के दर्शन का बोलकर घर से निकले व्यापारी के लापता हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में परिजनों ने रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया गया है कि व्यापारी घर से 24 को निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस को दी रिपोर्ट में महेश के बड़े भाई बालकृष्ण ने रायसिंहनगर पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाकर भाई की तलाश करने की मांग की है।

 

रिपोर्ट के अनुसार 24 सितंबर को शाम करीब 5 बजे महेश कोठारी रूणेचा जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं आए। परिजनों ने आसपास पडोसियोंं, परिचितों के यहां भी पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। परिजनों के मुताबिक 29 सितंबर की सुबह से महेश का मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा है। कई दिन बीतने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने से परिवार की चिंता बढ़ गई है। परिजनों ने पुलिस से महेश की तलाश कर जल्द पता लगाने की मांग की है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!