Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जाट समाज युवा खेल कूद समिति बीकानेर की ओर से आयोजित स्वर्गीय रामेश्वरलाल डूडी स्मृति जाट समाज क्रिकेट प्रतियोगिता जेपीएल-8 में गुरुवार को गर्ल्स वर्ग के मुकाबलों का शुभारंभ हुआ। सादुल क्लब क्रिकेट मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में बेटियों ने मैदान पर शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट के प्रति अपने उत्साह और जुनून का परिचय दिया।

 

जेपीएल-8 का आयोजन 26 सितंबर से 3 अक्टूबर तक किया जा रहा है, जिसमें बॉयज़ वर्ग की 15 टीमें तथा गर्ल्स वर्ग की 4 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के शुरुआती पांच दिनों में बॉयज़ वर्ग के विभिन्न ग्रुप मुकाबले खेले गए, जिनमें से तीन टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी हैं। वहीं बॉयज़ वर्ग के चौथे सेमीफाइनलिस्ट के लिए क्वार्टर फाइनल मुकाबला भी जारी है।

 

कल दिनांक 2 अक्टूबर को सभी सेमीफाइनल मुक़ाबले खेले जाएंगे!प्रतियोगिता का समापन 3 अक्टूबर को होगा, जिसमें सुबह गर्ल्स वर्ग का फाइनल तथा दोपहर में बॉयज़ वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
गर्ल्स वर्ग के मुकाबलों के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती रेनूबाला जी चौधरी, स्॥ह्र बीकानेर पुलिस एवं श्रीमती पूनम देवी जी गोदारा, सरपंच कालासर उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथियों ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया तथा खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

 

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि समाज में बेटियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि इससे अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास होता है। उन्होंने जेपीएल-8 में गर्ल्स क्रिकेट को शामिल करने के लिए जाट समाज युवा खेल कूद समिति बीकानेर के प्रयासों की सराहना की।

 

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि जेपीएल-8 का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोडऩा, प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध करवाना तथा समाज में खेल और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। प्रतियोगिता में बॉयज़ के साथ गर्ल्स वर्ग को भी शामिल कर समिति द्वारा बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढऩे का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

 

इस दौरान समाज के अनेक गणमान्य एवं मौजिज़ लोग उपस्थित रहे। समिति की ओर से वीरेंद्र भोबिया , बालकिशन नैण, मुकेश गोदारा, हुक्मा राम जी सियाग ,रूपाराम जी गोदारा, आसूराम जी देदड़, दिलीप कस्वां, सुरेश चौधरी, अमित चौधरी, सौरभ झोरड़, हरीकृष्ण, बाबू लाल सींवर सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
गर्ल्स वर्ग के मुकाबलों को लेकर खिलाडिय़ों एवं दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों के साथ अब सभी की निगाहें 3 अक्टूबर को होने वाले गर्ल्स एवं बॉयज़ फाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!