Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अब देशभर मेंं त्यौंहारों का सीजन है। इससे ठीक पहले एक अक्टूबर को गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए है। हालांकि ये दाम हर महीने की एक तारीखों को परखा जाता है और स्थितियों के अनुसार घटाया या बढ़ाया जाता रहा है। इसी बीच एक अक्टूबर से गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गयी है।

 

1 अक्टूबर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में कई शहरों में 60 से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और दूसरे कारोबारों पर पड़ सकता है, जहां कमर्शियल गैस का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। हालांकि घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले लोगों को फिलहाल राहत मिली है। बेंचमार्क दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर सितंबर में 2,747.50 का था। अब 1 अक्टूबर से इसकी कीमत बढ़कर 2,810 हो गई है।
कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने के बावजूद 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिलहाल घरेलू रसोई गैस इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों पर इस बढ़ोतरी का सीधा असर नहीं पड़ेगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!