Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मनुज देपावत मूर्ति से लेकर अस्पताल तक के मार्ग का सौंदर्यकरण होगा। इसको लेकर विधायक अंशुमान सिह भाअी ने भी अनुशंसा करते हुए ड्रीम प्रोजेक्ट में इस कार्य को शामिल किया है। मनुज देपावत सर्किल, देशनोक से लेकर स्थानीय अस्पताल (हॉस्पिटल) तक के मार्ग पर शानदार डेकोरेटेड लैंप और रंग-बिरंगी आकर्षक लाइटें लगाने का यह कार्य देशनोक वासियों के लिए दिवाली के त्योहार को और भी खास बना देगा। इसकी मुख्य बाते यह है कि मार्ग को डेकोरेटेड लैंप और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव के रंग में सराबोर दिखेगा।

 

इसके साथ सीसी रोड के किनारे पथ जिसमे पूर्ण रूप से पेवर ब्लॉक और हरे पौधों के रूप मे सौंदर्य करण किया जाएगा। यह पूरा कार्य दीपावली तक पूर्ण कर लिया जाएगा, ताकि त्योहार के मुख्य दिनों में स्थानीय निवासियों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को एक बेहद खूबसूरत और रोशन मार्ग मिल सके। इस सौंदर्यीकरण से न केवल देशनोक की खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि त्योहार के दौरान रात के समय राहगीरों और अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों व परिजनों को भी बेहतर रोशनी और सकारात्मक माहौल मिलेगा!

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!