Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अणुव्रत विश्व भारती के निर्देशन में अणुव्रत अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण के सानिध्य में देश भर में आगामी 1 अक्टूबर 2026 से 7 अक्टूबर 2026 तक अणुव्रत उदबोधन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ इकाई द्वारा भी विभिन्न आयोजन किए जाएगें। इकाई मंत्री एडवोकेट रणवीर सिंह खीची ने बताया कि सप्ताह के आयोजनों को भव्यता के साथ मनाने के लिए कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए अलग अलग प्रभारी बनाए गए। बैठक की अध्यक्षता इकाई उपाध्यक्ष प्रथम सत्यनारायण स्वामी ने की एवं संरक्षक विजयराज सेठिया, उपमंत्री सजंय पारीक, तुलसीराम चौरडिया, राजीव श्रीवास्तव, मनोज गुंसाई, कुंभाराम घिंटाला, विजय महर्षी, विशाल स्वामी, मुकेश स्वामी आदि मौजूद रहे।

 

बैठक में 1 अक्टूबर को अणुव्रत प्रेरणा दिवस कार्यक्रम बाल निकेतन स्कूल में आयोजित करने एवं प्रभारी जिम्मा राजीव श्रीवास्तव को बनाने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार 2 अक्टूबर को अहिंसा दिवस पर अहिंसा रैली का आयोजन करने का निर्णय लिया गया एवं प्रभारी मुकेश स्वामी को बनाया गया। 3 अक्टूबर को साम्प्रदायिक सौहार्द दिवस कार्यक्रम मालू भवन में आयोजित करने एवं अनिल धायल, विजय महर्षि को प्रभारी बनाने, 4 अक्टूबर को पर्यावरण संरक्षण दिवस कार्यक्रम अणुव्रत सर्किल पर आयोजित करने एवं तुलसीराम चौरडिया, विशाल स्वामी, संजय पारीक को प्रभारी बनाने का, 5 अक्टूबर को नशा मुक्ति दिवस कार्यक्रम पुराने बस स्टैण्ड़ भूमि पर आयोजित करने एवं प्रभारी केएल जैन व कुंभाराम घिंटाला को बनाने का, 6 अक्टूबर को अनुशासन दिवस कार्यक्रम संस्कार स्कूल में आयोजित करने एवं प्रभारी विजयराज सेठिया, मनोज गुंसाई को बनाने का, 7 अक्टूबर को जीवन विज्ञान दिवस कार्यक्रम मालू भवन में आयोजित करने एवं विक्रम मालू, चमन श्रीमाल, अशोक झाबक को प्रभारी बनाने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में बुधवार शाम को स्थानीय तेरापंथ सेवाकेन्द्र में केन्द्र व्यवस्थापिका साध्वीश्री लक्ष्यप्रभा जी के सानिध्य में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के बैनर का विमोचन भी किया गया। जिसमें तुलछीराम चोरडिय़ा, विजयराज सेठिया, शुभकरण पारीक, सत्यनारायण स्वामी, एडवोकेट रणवीर सिंह खिची, अशोक झाबक, पीयूष बोथरा आदि उपस्थित रहे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!