राजस्थान फस्र्ट न्यूज,नेटवर्क। टीम इंडिया ने अपने 52 साल के वनडे इतिहास में पहली बार 400 रन से ऊपर का टारगेट चेज कर लिया है। बुधवार को गुवाहाटी में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए। जवाब में भारत ने 4&.& ओवर में 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इसी के साथ भारत ने & मैचों की सीरीज में 2-0 से जीत ली। कप्तान शुभमन गिल भारत की जीत के हीरो रहे। उन्होंने वनडे क्रिकेट की सबसे तेज डबल सेंचुरी बनाई।
गिल ने 117 गेंदों पर 200 रन का आंकड़ा पार किया। उन्होंने 1&& बॉल पर नाबाद 22& रन बनाए। 26 चौके और 8 छक्के भी जमाए। गिल ने रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 255 रन की पार्टनरशिप की। रोहित ने भी सेंचुरी जमाई और 101 रन की पारी खेली। विराट कोहली 29 रन बनाकर आउट हुए। गिल के साथ ऋतुराज गायकवाड &1 रन बनाकर नॉटआउट रहे। गिल ने सबसे तेज डबल सेंचुरी जमाने के मामले में भारत के ही ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ा है। ईशान ने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 126 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया था। यह गिल का दूसरा दोहरा शतक भी है। उन्होंने 202& में न्यूजीलैंड के खिलाफ 149 बॉल पर 208 रन बनाए थे।
भारत से पहले वनडे क्रिकेट में 400 रन से Óयादा का टारगेट सिर्फ साउथ अफ्रीका ने चेज किया था। साउथ अफ्रीका ने 2006 में जोहानसबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4&5 रन का टारगेट हासिल किया था।
भारत ने 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे खेला था। उसके बाद से अब तक भारत का सबसे बड़ा सक्सेसफुल रन चेज &60 रन था। टीम ने 201& में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह रिकॉर्ड हासिल किया था।


