राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। बीकानेर जिले में लगातार सुसाइड के मामले बढ़ रहे हैं। जिसके चलते हर कोई चिंतित है। ऐसी ही खबर आज सुबह भुट्टो के बाद क्षेत्र से सामने आई है जहाँ पर एक व्यक्ति ने फाँसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जानकारी के अनुसार भुट्टो का बास क्षेत्र में एक रहने वाले हनुमान प्रसाद ने अपने निवास स्थान पर फंदे से झूलता मिला ।
सूचना मिलने पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान राज कुमार के सोएंब भाई, असगर, इमरान , जुनैद व राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे।
मौके पर संबंधित थाना पुलिस टीम की जांच व निगरानी में शव को पी बी एम अस्पताल लेजाया गया ।।वहाँ डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया। इस दौरान ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी हाजी जाकिर, हाजी नसीम, राज कुमार सोयेब भाई मो जुनैद ख़ान, अब्दुल सतार, इमरान , अयूब लोदा व शकील स्टार नेता आदि मौजूद रहे ।


