राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में लगातार नशीले पदार्थो के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस के एक्शन के चलते हर रोज नशे से जुड़े पदार्थ भी जब्त किए जा रहे है। इसी कड़ी में दंतौर क्षेत्र में एक निजी एंबुलेंस से अवैध डोडा जब्त किया गया है। यह कार्रवाई दंतोर पुलिस टीम ने सियासर चौगान क्षेत्र में की है। जहां पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सुधीर नायक और अंकुश विश्नोई नाम के युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने निजी एंबुलेंस से 31 किलो डोडा जब्त किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE