Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आयी है। निकाय चुनावों के बाद पंचायत चुनावों की तैयारी में जुटी कांग्रेस को बड़ा झटका मिला है। राजस्थाान की सियासत में अपनी बेबाकी से जाने और पहचाने जाने वाले पूर्व मंत्री ने अपनी पार्टी छोड़़ते हुए प्रदेश अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए है।

 

पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से अपने मन की बात साझा करते हुए विश्वेंद्र सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की कार्यप्रणाली और पार्टी की वर्तमान दशा पर बेहद तीखे सवाल खड़े किए हैं। सिंह ने अपने त्यागपत्र में साफ शब्दों में कहा है कि पार्टी में व्याप्त चापलूसी की परंपरा और गलत नीतियों के कारण उनका दम घुट रहा था, और ऐसे माहौल में घुट-घुट कर जीने के बजाय स्वाभिमान के साथ अलग होना बेहतर है।

 

हाल ही में संपन्न हुए राजस्थान शहरी निकाय चुनावों में भरतपुर और डीग जिले में कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद से ही पार्टी के भीतर आंतरिक कलह सतह पर आ गई थी। पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने इस हार के लिए सीधे तौर पर दोनों जिलों के कांग्रेस जिलाध्यक्षों और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को जिम्मेदार ठहराया है। विवाद तब और गहरा गया जब विश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट लिखकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर बेहद गंभीर और व्यक्तिगत आरोप मढ़ दिए।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!