राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गाड़ी का हॉर्न बजाने की बात को लेकर विवाद हो जाने और मारपीट करते हुए तोडफोड़ करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में पुरानी गिन्नाणी निवासी राधाकिशन तंवर ने लक्ष्मीनारायण, किशनलाल, रोहित, राहुल, धु्रव के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना पुरानी गिन्नाणी धावडिय़ों का मोहल्ला में 30 सितंबर की रात को 10 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि दोनो पक्षोंं के बीच में हॉर्न बजाने की बात को लेकर विवाद हुआ। जो कि देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपित ने मारपीट की ओर उसकी गाड़ी का कांच तोड़ दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हे ।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE