राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जेल से छुटकर आए युवक की गाड़ी में तोडफ़ोड़ करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थानें में डीडू सिपाहियान की रहने वाली मुमताज बानो ने साहिल चोहान, इरफान, सुरेश, राजा, माधव पारीक के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि उसका बेटा दानिश जेल से छुटकर आया थाा। इस दौरान कैंपर में सवार होकर कुछ लोग उसे मिलने के लिए आए। इसके बाद युवक हाथों में लोहे के पाईप लेकर आए और कैंपर गाड़ी मे ंतोडफ़ोड़ करके वापिस चले गए। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE