राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अस्पताल के टॉयलेट में भ्रूण मिलने की खबर सामने आयी है। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में सनसनी फैल गयी। घटना नोखा क्षेत्र के जिला अस्पताल से जुड़ी है। जहां पर आज सुबह सफाई कर्मचारी जब जिला अस्पताल के टॉयलेट में सफाई के लिए पहुंचे तो मौके पर टॉयलेट में भू्रण मिला।
जानकारी के अनुसार यह भू्रण करीब छह महीने का था। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशाासन भी मौके पर पहुंचा और मामले की जांच में जुटा। अस्पताल क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि किसी महिला ने अवैध गर्भपात का भू्रण गिरा दिया। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पायी है कि यह भू्रण अस्पताल में मौजूद किसी महिला ने गिराया है या बाहर का कोई था। फिलहाल जांच के बाद ही आगे की स्थितियां साफ हो पाएगी।


