Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज के समय में मोबाइल हर इंसान की प्राथमिकता बन गया है। ऐसे में समय में अधिकांश कार्य मोबाइल के मार्फत ही किए जा रहे हैं ऐसें में मोबाइल चोरी, गुम हो जाने की स्थिति में व्यक्ति एकबारगी सकते में आ सकता है। ऐसी ही खबरों के बीच बीकानेर संभाग में रेंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 चोरी, गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए है। यह कार्रवाई घड़साना पुलिस टीम ने की है। साइबर टीम ने चोरी और गुम हुए 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

 

तकनीकी सहायता से इन मोबाइलों को ट्रेस कर अलग-अलग स्थानों से बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। यह कार्रवाई थानाधिकारी आलोक सिंह चारण के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन गुम होने और चोरी होने के बाद उनके मालिकों ने उन्हें वापस पाने के लिए पुलिस से संपर्क किया था।
लंबे समय से अपने मोबाइल फोन वापस मिलने का इंतजार कर रहे लोगों को जब पुलिस ने उनके फोन सौंपे तो उनके चेहरे पर खुशी नजर आई। मोबाइल मिलने पर लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की और टीम का आभार जताया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!