Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महाजन कस्बे में सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए महाजन व्यापार मंडल ने लावारिस एवं अज्ञात शवों को सुरक्षित रखने के लिए महाजन पुलिस को डीप फ्रीजर भेंट किया। व्यापार मंडल की इस पहल से पुलिस को शवों को सुरक्षित रखने में काफी राहत मिलेगी। वहीं, मृत्यु के बाद प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान और गरिमा प्रदान करने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

जानकारी के अनुसार, महाजन अस्पताल में डीप फ्रीजर की व्यवस्था नहीं होने के कारण लावारिस शव मिलने पर पुलिस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। शव को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस को अपने स्तर पर बर्फ अथवा अन्य व्यवस्था करनी पड़ती थी। विशेषकर गर्मी के मौसम में शवों को ग्थित रखना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसे में व्यापार म सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए यह पहल की।

गुरुवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रसाद ओझा के नेतृत्व में व्यापारियों ने महाजन थानाधिकारी भजनलाल लावा को डीप फ्रीजर भेंट किया। इस अवसर पर थानाधिकारी ने व्यापार मंडल के इस कार्य की सराहना करते हुए आभार जताया। सीआई भजनलाल लावा ने बताया कि लावारिस या अज्ञात शव मिलने पर उनकी पहचान और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक उन्हें सुरक्षित रखना आवश्यक होता है। डीप फ्रीजर उपलब्ध होने से शवों को सुरक्षित रखने में पुलिस को काफी हद तक राहत मिलेगी और पहले होने वाली परेशानियों में कमी आएगी।

शवों की सुरक्षा के साथ मानवीय गरिमा का भी ध्यान
सड़क दुर्घटनाओं व अन्य कारणों से मृत्यु होने पर कई बार शवों की पहचान और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में समय लग जाता है। ऐसे में शवों को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी होता है। डीप फ्रीजर की सुविधा से लावारिस एवं अज्ञात शवों को पहचान और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी होने तक सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। यह व्यवस्था न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली को सुविधाजनक बनाएगी, बल्कि मृत्यु के बाद प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा बनाए रखने और सम्मान सहायक साबित होगी।

ये व्यापारी रहे उपस्थित-
इस अवसर पर व्यापार मंडल के मालचंद झंवर, शंकरलाल लखोटिया, बजरंगलाल लखोटिया, गौरीशंकर बोहरा, प्रकाश सारस्वा, सचिव रामकिशोर स्वामी, रामकुमार मुंड, रतनलाल गौरिया, विनोद राव, पंकज स्वामी, रवि सोनी, कन्हैयालाल देरासरी, कैलाश पुरोहित, चतुर्भुज भार्गव, राजकुमार, भवानी स्वामी, राजू छिम्पा और मुकेश मुंड सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!