Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में पंचायत चुनावों को लेकर अब बड़ी जानकारी निकल सामने आयी है। बीकानेर में तीन चरणों में चुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही बीकानेर में भी पंच और सरपंच चुनाव की घोषणा हो गई है। बीकानेर में पंच और सरपंच के लिए तीन चरण में चुनाव होंगे। ऐसे में 25 अक्टूबर को पहला चरण, 31 अक्टूबर को दूसरा और 6 नवम्बर को तीसरा चरण होगा। राज्य के कुछ जिलों में चौथा चरण भी होगा लेकिन बीकानेर में चौथे चरण में मतदान नहीं है।
पहले चरण में नोखा, पांचू, जसरासर, खाजूवाला, पूगल, छत्तरगढ़ और रुणिया में चुनाव होंगे।
दूसरे चरण में हदां, बीठनोक, बज्जू, कोलायत और बीकानेर पंचायत समिति में चुनाव होंगे।
तीसरे चरण में श्रीडूंगरगढ़, रिड़ी और लूणकरनसर में चुनाव होंगे।

पहला चरण
लोकसूचना 8 अक्टूबर को जारी की जाएगी। इसके बाद तेरह अक्टूबर तक हर रोज सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल हो सकेंगे। अवकाश के दिन नामांकन नहीं होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 14 अक्टूबर को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे तक है। चुनाव चिन्ह आवंटन 15 अक्टूबर को होंगे।
दूसरा चरण
लोकसूचना 13 अक्टूबर को जारी की जाएगी। इसके बाद 16 तक हर रोज सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल हो सकेंगे। अवकाश के दिन नामांकन नहीं होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 17 अक्टूबर को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे तक है। चुनाव चिन्ह आवंटन 19 अक्टूबर को होंगे।
तीसरा चरण
लोकसूचना 19 अक्टूबर को जारी की जाएगी। इसके बाद 23 तक हर रोज सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल हो सकेंगे। अवकाश के दिन नामांकन नहीं होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 24 अक्टूबर को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे तक है। चुनाव चिन्ह आवंटन 26 अक्टूबर को होंगे।

 

पंच, सरपंच के लिए अधिसूचना
प्रथम चरण के लिए आठ अक्टूबर, दूसरे चरण के लिए तीस अक्टूबर और तीसरे चरण के लिए पांच नवम्बर को अधिसूचना जारी होगी।
प्रथम चरण के लिए 24 अक्टूबर, दूसरे चरण के लिए तीस अक्टूबर और तीसरे चरण के लिए 5 नवम्बर को नामांकन व चुनाव की प्रक्रिया पूरी होगी।
अलग अलग चरण के लिए तय दिन में ही सुबह आठ से 11 बजे तक नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच 11.30 बजे से, इसके बाद नाम वापसी इसी दिन दो बजे तक, इसी दिन 2 बजे बाद चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे।प्रथम चरण के लिए मतदान 25 अक्टूबर को होगा, जबकि दूसरे चरण के लिए 31 अक्टूबर को होगा। तीसरे चरण का मतदान छह नवम्बर को होगा। सभी जगह उपसरपंच का चुनाव सरपंच चुनाव के अगले दिन होगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!