Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ईडब्ल्युएस के सरलीकरण को शिव के निर्दलीय विधायक रविन्द्र भाटी इन दिनों एक यात्रा पर है । यह यात्रा पांच अक्टूबर को बीकानेर पहुंचेगी। जिसको लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और विधायक भाटी के समर्थक एक्टिव हो गए है। बीकानेर ग्रामीण अचंल के बाद यह यात्रा बीकानेर शहर में पहुचेंंगी। शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए यह यात्रा जूनागढ़ किले के आगे पहुचेंगी।

 

जहां पर सभा होगी। इसको लेकर विभिन्न लोगों के समूह अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गए है। चरकड़ा के रामसिंह ने बताया कि यात्रा को लेकर तैयारियां की जा रही है। वहीं युवा और सामाजिक कार्यकर्ता पंकज पारीक ने बताया कि युवाओं में अपनी अलग पहचान रखने वाले रविन्द्र भाटी के बीकानेर कार्यक्रम की सूचना के साथ ही युवाओं में जोश और उत्साह है। ऐसे में युवा स्वत: ही इस कार्यक्रम में शामिल होंगे ओर सरलीकरण के मांग के समर्थन में इसका हिस्सा भी बनेंगे।

दूसरे चरण की यात्रा श्रीडूंगरगढ़, कालू , लूनकरणसर होते हुए 5 अक्टूबर को बीकानेर पहुचेंंगी। बीकानेर शहर में पूगल फांटे से यह यात्रा शुरू होगी जो शहरी क्षेत्र के मुख्य मार्ग से निकलेगी हालांकि मौटे तौर पर गोकुल सर्किल जस्सुसर गेट, चोखुंटी ओवरब्रिज होते हुए हैड पोस्ट ऑफिस होते हुए जूनागढ़ पहुचने की सूचना है जिसका फाइनल रूट तय किया जा रहा है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!