राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के शहरी क्षेत्र से 16 वर्षीय नाबालिग के लापता हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में कोतवाली पुलिस थाने में नाबालिग के जीजा ने रिपोर्ट दी है। घटना 30 सितंबर की दोपहर की बताई जा रही हे। परिवादी ने बताया कि उसका 16 वर्षीय साली घर से बिना बताएं बाहर निकल गयी लेकिन वापस लौटकर नहीं आयी। आसपास के क्षेत्रों में भी पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। परिवादी ने अज्ञात व्यक्ति पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE